उत्तराखंड

राइजिंग फाउंडेशन की वर्षगांठ पर डीएम ने किया पौधारोपण

रूद्रपुर। जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने रूद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन की 8वीं वर्षगांठ पर रूद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि प्रतिभाग कर फलदार पौधों का रोपण किया। इस दौरान उन्होने 8वीं वर्षगांठ पर फाउंडेशन के सभी सदस्यों को बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाऐं दी। उन्होने कहा कि फाउंडेशन के द्वारा किये जा रहे सभी गतिविधियों की जानकारी तस्वीर आदि के माध्यम से मेरे पास निरन्तर आती रहती है। उन्होने कहा कि हमारे क्षेत्र में सिंगल युज्ड पाॅलिथिन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित किया जा चुका है, हमें अपने क्षेत्र को पाॅलिथिन मुक्त कराने हेतु हम सबको उसमें अपना योगदान देना होगा। उन्होने कहा कि इसके लिए जनभागीदारी होना आवश्यक है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें। उन्होने कहा कि जितना हम इसको कम करेंगे निकायों या अन्य किसी भी तन्त्र को द्वारा इसका प्रबन्धन अच्छी प्रकार से किया जा सकेगा और हम सबका दायित्व भी कम हो पायेगा। उन्होने कहा कि साफ-सफाई के लिए लोगों को बताना होगा कि कूड़ा सिर्फ आपके घर के बाहर जाने से आपकी जिम्मेदारी खत्म नहीं होती, जब तक उस कूड़े का प्रबन्धन अच्छी तरह से नही हो जाता तब तक हम सबकी जिम्मेदारी बनी रहती है। उन्होने फाउंडेशन की महिला विंग के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि महिला विंग द्वारा समाज में मासिक धर्म, जीवने जीने की शैली, समस्या होने पर कहा जाना चाहिए आदि जैसी गम्भीर मुद्दों पर लोगों को समझाना एवं उनको जागरूक करने का कार्य कर रहे है यह बहुत ही सराहनीय है, उन्होने कहा कि इस कार्य को आपके द्वारा भविष्य में किये जाने का अनुरोध किया। उन्होने कहा कि जो महिलाओं के कल्याण वाले विभागों से सम्पर्क में रहे ताकि महिलाओं के कल्याण वाली जो भी योजनाऐं आती है ऐसे सरकार की लाभकारी योजनाओं में आपके सहयोग से और बेहतर परिणाम आ सके।
उन्होने कहा कि आज के दिन आप लोगों के द्वारा वृक्षारोपण का कार्य किया जो पर्यावरण की लिए अत्यन्त लाभकारी है। उन्होने कहा कि जलवायु के परिवर्तन के कारण हमें आवश्यकता के अनुसार बारिश नही मिल पाई और वर्षा ऋतु में भी गर्मी का एहसास किया है। उन्होने कहा कि जलवायु परिवर्तन से फसल भी प्रभावित होती है। उन्होने कहा कि हम लोगो को प्रयास करना होगा कि हम अपने शहर व उसके आस-पास जलवायु परिवर्तन को रोकने में सहायक हो सके। इस दौरान उन्होने जवाहर नवोदय विद्यालय को निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होने रूद्रपुर राइजिंग फउंडेशन के सदस्यों को सम्मानित किया।
रूद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष ने बताया कि फाउंडेशन के 8वीं वर्षगांठ पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होने बताया कि उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत आम, लीची, नींबू, जीवा, नीम आदि प्रजातियों के 180 फलदार और छायादार पौधे लगाये गये। उन्होने बताया कि रूद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में विगत 8 वर्षों से लगातार विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे। इस अवसर पर डीपीआरओ आरसी त्रिपाठी, प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय कंचन जोशी, सदस्य रूद्रपुर राइजिंग फउंडेशन आलोक जैन, रविंदर कुमार, सुनील आर्य, राजीव कामरा, मिंटू अरोरा, मनोज सरकार, राजीव कुमार, अजमेर सिंह बहल, संदीप भट्ट, महिला अध्यक्ष चंद्रकला राय, मीनू जोशी, नीलम काण्डपाल, रूनू शर्मा, पिंकी तिवारी, अभिनव गुप्ता, सुमन मिश्रा, राखी राय, आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button