उत्तराखंड

दून में डेयरी से लाखों रुपये उड़ाने का आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में डेयरी में चोरी और नकबजनी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। मौके पर आरोपी के पास से 2 लाख रुपए भी बरामद हुआ है। आरोपी पहले भी चोरी की वारदात मामले में जेल की हवा खा चुका है। फिलहाल, पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
दरअसल, बीती 25 जुलाई को मोहम्मद नौशाद निवासी आदर्श कॉलोनी ने थाना नेहरू कालोनी में एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी रिंग रोड पर गढ़वाल डेयरी के नाम से दुकान है। जिसमें 24 जुलाई की देर रात किसी अज्ञात चोर ने दुकान का ताला तोड़कर 2 लाख 77 हजार रुपए चोरी कर लिए। जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया।
दूसरा मामले में संदीप पाल निवासी बसंत एनक्लेव नवादा थाना नेहरू कॉलोनी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी भी रिंग रोड पर बालाजी डेयरी के नाम से दुकान है। उनके दुकान में भी 24 जुलाई की रात को चोरी हुई। चोरी करीब 20 हजार रुपए उड़ा ले गए। एक साथ दो मामले सामने आने के बाद पुलिस की अलग-अलग टीम गठित की गई। साथ ही चोरों की धरपकड़ में जुट गई।
वहीं, पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले। साथ ही स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से जानकारी मिली कि रिंग रोड पर स्थित डेयरियों में हुई चोरी की घटनाओं को मोहित डिसूजा नाम के व्यक्ति ने अंजाम दिया है। जिस पर पुलिस की टीम ने आरोपी मोहित डिसूजा को चोरी के माल के साथ लोअर नत्थनपुर से गिरफ्तार किया। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि आरोपी मोहित डिसूजा रिंग रोड पर राज डेयरी में दूध की गाड़ी चलाने का काम करता है। ऐसे में आरोपी को जानकारी थी कि संचालक दिनभर की बिक्री के बाद सारा कैश दुकान के गल्ले में ही रखते हैं। जिसके बाद आरोपी ने दोनों डेयरियों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। आरोपी पहले भी थाना रायपुर से एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button