उत्तराखंड

सूरज के चारों तरफ कई घंटे तक बना रहा सतरंगी गोला

देहरादून। उत्तराखंड में रविवार को एक अद्भुत घटना देखने को मिली। दोपहर में सूरज के आसपास एक सतरंगी गोला बन गया। इस अद्भुत नजारे को देख हर कोई चकित रह गया। कईं घंटे तक सूरज के आस-पास ये सतरंगी गोला बना रहा। लोगों ने इस खूबसूरत नजारे को अपने कैमरे में कैद किया। वहीं, जैसे ही यह नजारा दिखा इसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
इस नजारे को देखकर लोग इसे चमत्कारिक घटना बता रहे थे। लेकिन जानकारों की मानें तो यह एक साधारण प्राकृतिक घटना है। विदेशों में अक्सर ये नजारा दिख जाता है, लेकिन भारत में यह नजारा कम ही नजर आता है। सूर्य या चंद्रमा के चारों ओर बनने वाले इस गोले की त्रिज्या लगभग 22 डिग्री होती है। इसलिए इस घटना को सन हालो या 22 डिग्री हालो कहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button