उत्तराखंडक्राइम

विवाहिता की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ शहर के नजदीकी गांव में विवाहिता की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई। मृतका का अधजला शव पुलिस ने बरामद किया है। उधर, मृतका की मां ने अपनी बेटी के पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। गुरुवार को जिला मुख्यालय के निकटवर्ती चौसर गांव में महिला की हत्या का मामला सामने आया। कुड़ी ताल के समीप टहलने गई कुछ महिलाओं को वहां एक महिला का अधजला शव मिला। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस  को दी। पुलिस ने बताया कि  मृतका की पहचान छेड़ा निवासी आनंदी देवी (25) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मृतका की मां ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी पति कृष्णा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button