उत्तराखंड

बीज बम अभियान सप्ताह का हुआ समापन

देहरादून। मानव और वन्यजीवों के बीच बढ़ रहे संघर्ष को कम करने के लिये हिमालय पर्यावरण जड़ी बुटी एग्रो संस्थान जाड़ी द्वारा वर्ष 2017 से उत्तराखंड में बीज बम अभियान चलाया जा रहा है। बीज बम अभियान उत्तराखंड से आज देश के 18 राज्यो मे विस्तार पा चुका है।
बीज बम अभियान से ज्यादा से आम जन मानस को जोड़ने के लिये वर्ष 2019 से हर वर्ष 9 जुलाई से 15 जुलाई तक  बीज बम अभियान सप्ताह मनाया जाता है।
इस वर्ष 9 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा बीज बम अभियान सप्ताह का शुभारम्भ मुख्यमंत्री आवास से किया गया। शुभारम्भ के अवसर पर राज्य के सभी जनपदो के जिला अधिकारियो के नेतृत्व मे सभी विभागो के मुख्य सहित स्कूली छात्र छात्रों, पंचायत सदस्य लाईव जुड़े रहे। मुख्यमंत्री के आह्वान पर इस वर्ष उत्तराखंड मंे 1 हजार पंचायतो, महिला मंगल दल, स्वयं सहायता समूह,  2500 स्कूल, 90 स्वैछिक संगठनों 10 महाविद्यलयांे सहित उतरप्रदेश, झारखंड, मध्यप्रदेश, हिमाचल, हरियाणा, पंजाब, मणिपुर,दिल्ली, तेलंगना, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट, तमिलनाडु, उडीषा, चंडीगढ़, जम्बू कश्मीर,कर्णाटक सहित 18 राज्यो मे बीज बम अभियान सप्ताह मनाया गया। बीज बम अभियान के प्रणेता द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने बताया की बीज बम अभियान धीरे धीरे जन जन का बन रहा है व लोग समझने लगे है। हमे सोचना होगा कि जब हमे भूख लगती है तो हम घर मे भोजन के लिये जाते है वही जब वन्यजीवों के घर को जब हमने उजाड़ दिया तो वे भूख लगने पर कहा जायेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीज बम अभियान को राज्य का अभियान बनाने के लिये बहुत बहुत धन्यवाद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button