उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबर

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन दुर्घटना में आधा दर्जन लोगों की मौत

टिहरी। टिहरी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटी गाड़ के पास एक बोलेरो गहरी खाई में गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। ग्रामीणों ने सड़क हादसे की सूचना प्रशासन को दी। घटना के तुरंत बाद पुलिस टीम रेस्क्यू करने के लिए घटना स्थल पर पहुंची। राज्यपाल गुरमीत सिंह व सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति की ईश्वर से प्रार्थना की है।
कंडीसौड़ तहसील के पास एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसा आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ। गंगोत्री राजमार्ग पर कंडीसौड़ तहसील के पास कोटी गाड में बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। बोलेरो वाहन चंबा से उत्तरकाशी की तरफ जा रहा था। कंडीसौड़ से पहले कोटी गाड में वाहन अनियंत्रित हो गया और पैराफीट तोड़ते हुए खाई में गिर गया। वाहन के खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई। स्थानीय निवासियों ने वाहन खाई में गिरते हुए देखा तो वे मौके पर पहुंचे। उन्‍होंने वाहन में लगी आग पानी डालकर बुझाई। साथ ही हादसे की सूचना प्रशासन को दी। वाहन में छह लोग सवार थे। इनमें पांच पुरुष और एक महिला शामिल हैं। तीन शव वाहन के अंदर ही थे, जो आग में जल गए हैं, जबकि तीन शव वाहन से बाहर पड़े थे। इस वाहन के साथ एक और वाहन चल रहा था। उसमें सवार लोगों को सूचना दे दी गई है। वाहन में सवार 5 लोग पश्चिम बंगाल के थे और उत्तरकाशी की किसी पहाड़ी पर ट्रैकिंग करने के लिए उत्तरकाशी जा रहे थे। वाहन चालक उत्तरकाशी का रहने वाला था। सुबह ये दो वाहनों में रायवाला से उत्तरकाशी के लिए निकले थे।
टिहरी हादसे के मृतकों के नाम
प्रदीप दास (47 वर्ष) पुत्र गणेश दास निवासी- 47 श्याम रोड नेथाई 24 परगना वेस्ट बंगाल।
नीलेश भुनिया (23 वर्ष) पुत्र मदन मोहन भुनिया निवासी -19 श्रीनगर न्यू गेरिया थाना सोनारपुर पचसियार कोलकाता, पश्चिम बंगाल।
मदन मोहन भूनिया ( 61 वर्ष) पुत्र हरिपद भूनिया निवासी-19 श्रीनगर न्यू गेरिया थाना सोनारपुर पचसियार कोलकाता, पश्चिम बंगाल।
झुमुर भूनिया (59 वर्ष) पत्नी मदन मोहन भूमिया निवासी- 19 श्रीनगर न्यू गेरिया थाना सोनारपुर पचसियार कोलकाता, पश्चिम बंगाल।
देवमाल्या देव नाथ (43 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय नीमाई चंद्र देवनाथ निवासी- बेडकपुर वेस्ट बंगाल।
आशीष (35 वर्ष) पुत्र प्रेम दास निवासी-ग्राम मुखवा पोस्ट हर्षिल, जिला उत्तरकाशी, उत्‍तराखंड (चालक)।
—————————–————–

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button