उत्तराखंडराजनीति

यात्रा के दौरान मरने वाले श्रद्धालु पोस्ट कोविड मरीजः शादाब शम्स

देहरादून। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शादाब शम्स ने मीडिया से बातचीत में दिए बयान में कहा कि देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री के आह्वान पर चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। साथ ही यात्रियों का रजिस्ट्रेशन कर सुव्यवस्थित यात्रा को चलाया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस मात्र सरकार को बदनाम करने के चक्कर में प्रदेश का नाम भी बदनाम कर रही है। साथ ही शम्स ने कहा कि यह पहाड़ है और जो चारधाम यात्रा में यात्री मर रहे हैं, वह पोस्ट कोविड मरीज हैं। साथ ही कई यात्री सांस आदि की बीमारी से ग्रसित हैं। कई यात्री स्वयं को स्वस्थ बताकर यात्रा के दौरान पहाड़ी मार्गों पर पैदल चल रहे हैं, वह सोचते हैं कि अगर यात्रा मार्ग पर मृत्यु हो गई तो उन्हें मोक्ष की प्रप्ति होगी। लोगों की चारधाम के प्रति सच्ची आस्था है। शादाब शम्स ने कहा प्रदेश में यात्रियों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। साथ ही अब प्रदेश के लोकल यात्रियों का भी रजिस्ट्रेशन हो रहा है। यात्रा अपने चरम पर सुव्यवस्थित है। अगर कांग्रेस के पेट मे दर्द हो रहा है तो उन्हें पुदीना खा लेना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button