उत्तराखंड

यात्रियों को परेशान करने के आरोप में सिपाही निलंबित

देहरादून। उत्तरकाशी के बड़कोट में चारधाम यात्रियों को परेशान करने वाले सिपाही को डीजीपी अशोक कुमार के आदेश पर निलंबित कर दिया गया है। यात्रियों को परेशान करने का सिपाही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें जांच कर कार्रवाई के डीजीपी ने निर्देश दिए थे।
डीजीपी ने बताया कि जांच में पड़ताल की। यात्रियों को परेशान करने वाला सिपाही अंकुर चौधरी बड़कोट थाने में तैनात है। इसके बाद तत्काल उसके निलंबन के आदेश किए गए। डीजीपी ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस अतिथि देवो भव की थीम पर काम कर रही है। कहीं भी किसी यात्री से अभद्रता या उसे परेशान करने वाले पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। जिसने भी पुलिस की छवि खराब करने की फील्ड में या सोशल मीडिया पर भी कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी जनपद प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा पुलिस की वजह से ना होने पाए। साथ ही हर संभव मदद पुलिस तत्काल लोगों को दे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button