उत्तराखंडक्राइम

छापेमारी कर पकड़ी लाखों की खैर की लकड़ी, तस्कर फरार

हल्द्वानी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टांडा रेंज की टीम ने अवैध खैर की लकड़ी को पकड़ा है। खैर की अवैध लकड़ी को वन तस्कर एक पिकअप से ले जा रहे थे। सूचना पर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की। वन विभाग की इस कार्रवाई के दौरान हालांकि वन तस्कर भागने में कामयाब रहे। पूरे मामले में वन विभाग की टीम ने वन तस्करों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज  कर पिकअप वाहन को सीज किया है।
रेंज के रेंजर हरीश चन्द्र पांडे ने बताया कि उनके नेतृत्व में एक टीम गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर से तस्करी की सूचना मिली। मुखबिर ने बताया कि टांडा रेंज के धीमरी के पास एक पिकअप में बेशकीमती अवैध खैर की लकड़ी को ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर पिकअप वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी। वहीं टीम ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया और चेक करने पर अवैध खैर की लकड़ी के 17 गिल्टे बरामद किये गये। जिनकी कीमत करीब तीन लाख बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि फरार वन तस्करों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जबकि वाहन को सीज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button