उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग के निर्माता स्वामी सच्चिदानंद की स्मृति में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले किए गए सम्मानित

रुद्रप्रयाग। कलश लोक संस्कृति चौरिटेबिल ट्रस्ट रुद्रप्रयाग द्वारा मुख्यालय में रुद्रप्रयाग शहर के आधुनिक निर्माता श्री 108 स्वामी सच्चिदानन्द स्मृति समारोह एवं ज्योतिर्विद पंडित भाष्करानन्द बेंजवाल स्मृति सम्मान समारोह आयेाजित किया गया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
नए बस अड्डे में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सॉलीसिटर एवं उच्च न्यायालय नईद दिल्ली के अधिवक्ता संजय दरमोड़ा मौजूद थे। उन्होंने स्वामी जी के योगदान की सराहना करते हुए सभी से उनके संघर्षाे को याद करने का आह्वान किया। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग के प्राचार्य डॉ आशुतोष त्रिपाठी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग के प्राचार्य डॉ आशुतोष त्रिपाठी, संस्कृत महाविद्यालय रुद्रप्रयाग के प्राचार्य डॉ भानुप्रकाश देवली, मां फाउंडेशन श्रीनगर गढ़वाल के संस्थापक सत्य जीत खण्डूड़ी, दिल्ली के साहित्यकार जगमोहन आजाद, जय मां चंडिका दिवारा समिति महड़ दशज्यूला के अध्यक्ष धीर सिंह बिष्ट, मां चंडिका दिवारा समिति के सचिव देवेन्द्र जग्गी, नई पहल नई सोच दिल्ली के संयोजक संजय चौहान, शिक्षाविद् एवं ज्योतिर्विद पण्डित भाष्करानन्द बेंजवाल स्मृति सम्मान संयोजक चन्द्रशेखर बेंजवाल मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button