उत्तराखंड

राजनीतिक स्वार्थ के लिए राजनीतिक दल युवाओं को गुमराह कर रहेः सीएम धामी

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए राजनीतिक दल युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। इनके कार्यकाल में चुनाव के निर्णय सही, एसआईआर की प्रक्रिया सही रहती है और विपक्ष में आते ही गलत हो जाती है। उत्तराखंड के मान सम्मान से कोई मतलब नहीं, इनके नेता राज्य का नाम रोशन करने वालों का उपमान करते हैं, वहीं सहयोगी दलों के नेता उत्तराखंडियों को घुसपैठिया बताते हैं। सतत विकास लक्ष्यों में पहला साथ मिला।
उन्होंने कहा कि खनन के लिए भी केंद्र से सहयोग मिला। प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से अधिक है। उत्तराखंड समान नागरिक संहिता को लागू करने वाला पहला प्रदेश है। 100 से अधिक नकल माफियों को जेल भेजा है। वहीं विपक्ष के नेता कहते हैं कि कोई कार्रवाई नहीं हुई। देवभूमि की जनता विकास चाहती है, सरकार इसी दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह को उत्तराखंड की टोपी और गंगाजली की प्रदान और समुद्र मंथन का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। गृह मंत्री ने 1474 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।


Related Articles

Back to top button