उत्तराखंड

जल विद्युत निगम के गेस्ट हाउस में मनाया गया अमृत महोत्सव

चिन्यालीसौड़। भारतीय जनता पार्टी चिनियालीसौड़ के कार्यकर्ताओं ने जलविद्युत निगम के गेष्ट हाउस मे आजादी का 75 वीं अमृत महोत्सव धूम धाम से मनाया। आजादी के अमृत महोत्सव में भाजपा नेताओं ने कहा कि देश की 75वीं वर्षगांठ का मतलब 75 साल पर विचार, 75 साल पर उपलब्धियां, 75 पर एक्शन और 75 पर संकल्प शामिल हैं, जो स्वतंत्र भारत के सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे।
जल विद्युत निगम के गेस्ट हाउस में अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्या वक्ता के रूप में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 15 अगस्त, 2022 को देश की आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए 75वीं वर्षगांठ से एक साल पहले यानी 15 अगस्त 2021 से इन कार्यक्रमों को शुरुआत की गई है।  जिसमें देश की बीरता की भावना के उत्सव दिखाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इनमें संगीत, नृत्य, प्रवचन, प्रस्तावना पठन (प्रत्येक पंक्ति देश के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली विभिन्न भाषाओं में) शामिल हैं। युवा शक्ति को भारत के भविष्य के रूप में दिखाते हुए गायकवृंद में 75 स्वर के साथ-साथ 75 नर्तक होंगे। यह कार्यक्रम 15 अगस्त 2023 तक जारी रहेंगे। इस मौके पर भाजपा नेता व ब्यापार मण्डल अध्यक्ष डॉ अमित सकलानी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव चरखे के रास्ते वोकल फॉर लोकल एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा।
इस आयोजन के माध्यम से ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है। इसे लोकप्रिय बनाने के लिए साबरमती आश्रम में मगन निवास के पास एक चरखा स्थापित किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति जब कोई भी स्थानीय उत्पाद खरीदेगा और ‘वोकल फॉर लोकल’ का इस्तेमाल करते हुए उसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करेगा तो आत्मनिर्भरता से संबंधित प्रत्येक ट्वीट के साथ यह चरखा एक बार घूमेगा।
इस मौके पर खिमानंद बिजल्वाण, मण्डल अध्यक्ष ग्रामीण पूनम रमोला, शुरेश रमोला, ब्लॉक प्रमुख डुण्डा शैलेन्द्र कोहली, पूर्व प्रमुख चिन्यालीसौड़ बिजेन्द्र रावत, रजनी कोटवाल, मण्डल महामन्त्री श्याम लाल जोशी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष शीशपालचन्द रमोला, राजेन्द्र रांगड़, डाक्टर अमित सक्लानी, बिजेन्द्र कोहली, चौन सिहं महर, सचिन पंवार, प्यार सिहं महंत, लक्षमण सिहं चौहान, ममराज रावत, धनबीर राणा, टीका सिहं महंत, बिजयपाल सिहं महंत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button