उत्तराखंडराजनीति

भाजपा से मोहभंग, एस.पी. सूरी ने भाजपा से की तौबा, साथियों संग की कांग्रेस में घर-वापसी

देहरादून। एक वर्ष पूर्व कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पटेलनगर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एस.पी. सूरी ने आज भाजपा से नाता तोड़कर अपने साथियों सहित कांग्रेस में घर-वापसी कर ली। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना और महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी की मौजूदगी में श्री सूरी के साथ एस.एन. उपाध्याय, जुल्फान और मेघराज राठौर भी कांग्रेस में शामिल हुए।
इस अवसर पर एस.पी. सूरी ने कहा कि अपने घर और अपने लोगों की कीमत का एहसास तब होता है, जब आप अपनों को छोड़कर दूसरों के घर जाते हैं। भाजपा में कांग्रेस से गए लोगों को जब भाजपा के ही मीडिया प्रमुख द्वारा श्गधे-घोड़ेश् कहा गया, तो मन खट्टा हो गया। तभी हमने भाजपा छोड़कर घर-वापसी का निर्णय लिया। उन्होंने वापसी के लिए श्री धस्माना और डॉ. गोगी का आभार व्यक्त किया।
कार्यकर्ताओं को माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि गलती हर मनुष्य से होती है, लेकिन गलती से सबक न लेना और उसे दोहराना स्वार्थवश किया गया कृत्य है, जो अक्षम्य है। जो साथी किसी भी कारणवश पार्टी छोड़कर गए थे, आज उनकी घर-वापसी हुई है, आशा है वे इस गलती को दोबारा नहीं दोहराएंगे और कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती देंगे। महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि आज देश के सामने चुनौतीपूर्ण समय है, ऐसे में हम सबको मिलकर राहुल गांधी के संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देना है। इस अवसर पर वार्ड अध्यक्ष माटा, सौरभ शर्मा, अमित राय, बलविंदर कौर, सरदार जसविंदर सिंह मोठी, शराफत, आरती अग्रवाल, अल्ताफ अहमद, महेंद्र गुप्ता, जी.एस. रावत, आशीष ग्रोवर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button