उत्तराखंड

सरकारी वाहन ने सात गाडियों को टक्कर मारकर किया छतिग्रस्त, चालक फरार

देहरादून। बुधवार देर रात चंदर नगर क्षेत्र में कृषि विभाग की एक सरकारी गाड़ी ने सात गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक को चोट आई है। क्षेत्र में घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक समेत बोलेरो सवार चार युवक मौके से फरार हो गए।
 स्थानीय लोगों द्वारा हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर क्रेन की मदद से बोलेरो को कब्जे में लेकर उठाया गया। साथ ही पुलिस फरार चारों युवकों की तलाश में जुट गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के समय वाहन में सवार लोग नशे की हालत में थे।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात चंदन नगर क्षेत्र में बोलेरो जिसमें चार लोग सवार थे, ने सड़क किनारे खड़े कई दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की पांच स्कूटी और दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। अचानक हुए हादसे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई और घटना में एक युवक को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद बोलेरो सवार चारों लोग मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई और सूचना मिलने के बाद नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को क्रेन की मदद से उठाया और कोतवाली ले गई। दुर्घटना में शामिल गाड़ी उत्तराखंड उप-निदेशक स्टैटिक्स बोर्ड से जुड़ी बताई जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने बोलेरो चालक और उसमें सवाल लोगों पर शराब पीकर वाहन चलाने का आरोप लगाया है। कोतवाली नगर प्रभारी कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि पुलिस ने फरार लोगों की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में शामिल वाहन विभाग में अनुबंध पर लगाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही चालक के नशे में होने की पुष्टि पुलिस की जांच और आवश्यक परीक्षण के बाद ही हो सकेगी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। जिस बोलेरो ने भीषण दुर्घटना की उस पर कृषि विभाग डिप्टी डायरेक्टर का बोर्ड लगा है। बोर्ड पर लिखा है उप कृषि निदेशक सांख्यिकी. यानी ये वाहन डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर स्टैटिक्स की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button