उत्तराखंड

पत्रकार का चोला पहनकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार

देहरादून। प्रॉपर्टी डीलर को धमका कर पांच लाख रूपये मांगने वाले कथित पत्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से तीन मोबाइल व एक ऐसी डायरी बरामद हुई है जिसमें उसनपे कैमरा छुपाया था। आरोपी पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है जिस पर गुण्डा एक्ट सहित कई मुकदमें दर्ज है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज कोेतवाली पटेल नगर पर तनवीर खान पुत्र ताजमीर खान निवासी आजाद कॉलोनी माजरा थाना पटेल नगर देहरादून द्वारा तहरीर देकर बताया गया था कि वह विगत कई वर्षों से वह देहरादून में प्रॉपर्टी का काम कर रहे है तथा वर्तमान में चाँचक क्षेत्र की एक प्रॉपर्टी में उनका कुछ लोगो से विवाद चल रहा है। आज प्रातः एक नंबर से उनके मोबाइल पर कई बार व्हाट्सएप कॉल आयी पर व्यस्त होने के कारण वह इस कॉल को नहीं उठा पाए, इसके पश्चात उक्त नंबर से उन्हें व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया तथा उक्त व्यक्ति द्वारा स्वयं को एक न्यूज प्लेटफार्म का संचालक बताते हुए उनसे प्रॉपर्टी के किसी मामले में संपर्क करने की बात बताई तथा कुछ समय उक्त नंबर से दोबारा व्हाट्सएप कॉल आने पर उनके द्वारा उक्त कॉल को रिसीव किया गया तो सामने वाले व्यक्ति द्वारा उन्हें फोन पर धमकाते हुए अपने पास उनकी प्रॉपर्टी से संबंधित कुछ खबरों के होने तथा उसे अपने न्यूज चौनल पर चलाकर उनके लिए दिक्कतें खड़ी करने तथा उन्हें बर्बाद करने की धमकी दी गई व खबरें न चलाने के एवज में उनसे 5 लाख रुपये की मांग की गई। उक्त व्यक्ति की धमकी से डर कर उनके द्वारा उक्त व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराए गए एक्सिस बैंक के अकाउंट, जो अनुज अग्रवाल के नाम से था, मे 50 हजार रूपये डाल दिए। पैसे डालने के बाद उक्त व्यक्ति से दोबारा संपर्क करने पर उक्त व्यक्ति द्वारा पूरे पैसे न देने पर उनके साथ गाली गलौज करते हुए उन्हें देख लेने व बर्बाद करने की धमकी दी गई। मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यो का अवलोकन करने पर वादी से संपर्क करने वाले व्यक्ति की पहचान अनुज अग्रवाल के रूप में हुई, तथा उक्त व्यक्ति के द्वारा एक न्यूज प्लेटफार्म को संचालित किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई। जांच में यह भी सामने आया कि उक्त व्यक्ति पर पहले भी धोखाधड़ी, बलवा, मारपीट, अमानत मे खयनात, गुंडा एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के तहत कई मुकदमें दर्ज है तथा वह कोतवाली पटेलनगर का हिस्ट्रीशीटर भी है। जिस पर पुलिस ने देर रात अनुज अग्रवाल पुत्र स्व. आर.एल. अग्रवाल निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल 129 द्वारिका पुरी, थाना क्लेमेंट टाउन, देहरादून, को आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से पुलिस टीम को 3 मोबाइल फोन व 1 डायरी बरामद हुई। बरामद डायरी देखने पर पता चला कि उसमें गोपनीय रूप से मोबाइल को छुपाने के लिए चौम्बर भी बनाया गया था। जिसमें पुलिस को कई व्यक्तियों के गोपनीय रूप से बनाए गए वीडियो प्राप्त हुए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button