उत्तराखंड

यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर मारपीट, धमकी और निजी डेटा चोरी का एक और मामला दर्ज

देहरादून। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल उर्फ यूके-07 राइडर और उसके पांच-छह साथियों के खिलाफ रायपुर थाने में घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, निजी डिजिटल डेटा चोरी करने और सामान ले जाने का एक और मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता आयुष थपलियाल का आरोप है कि आरोपियों ने हथियार दिखाकर उसे डराया और दबाव बनाकर मोबाइल से निजी जानकारी हासिल करने के साथ ही सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने के लिए मजबूर कियआयुष के अनुसार, घटना तीन अक्तूबर 2026 की रात करीब आठ बजे विवेक विहार, नकरौंदा स्थित उसके घर पर हुई। आरोप है कि अनुराग डोभाल अपने साथियों के साथ गाली-गलौज करते हुए घर में घुसा और उसके बाल खींचकर थप्पड़ मारे। इस दौरान छोटा पंडित उर्फ खुखरी ने उसके हाथ पकड़ लिए, जबकि टाइगर ने मोबाइल फोन छीन लिया।शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी मौसी ने बीच-बचाव किया तो अनुराग ने मां और मौसी के पैर छूकर शांत रहने को कहा। हालांकि, आरोप है कि टाइगर और खुखरी ने कमर में हथियार दिखाकर उसे चुप रहने की धमकी दी। उसे हबता दें कि मारपीट, अपहरण के प्रयास के एक मामले में अनुराग डोभाल और उसके तीन साथी पहले ही जेल में बंद हैं। जमानत के लिए अदालत में दायर उनकी याचिका भी खारिज हो गई है। इसके बाद एक और मामला दर्ज होने से उसकी मुश्किलें बढ़नीं तय हैं।रिद्वार के अभिषेक सैनी जैसा हश्र करने की भी धमकी दी गई। रायपुर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button