उत्तराखंडराजनीति

फरार चल रहे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न हुई तो एसडीएम कार्यालय के बाहर देंगे धरना

हरिद्वार। जलालपुर गांव में बवाल के मामले को लेेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब काली सेना के राज्य संयोजक स्वामी दिनेशानंद भारती ने गांव पहुंचकर लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना देंगे।
सोमवार को गांव पहुंचे स्वामी दिनेशानंद ने ग्रामीणों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि बवाल वाली रात एक धर्मस्थल से हथियार लाने की बात कहने वाले धर्मगुरु और लाउडस्पीकर से एलान करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने पथराव का मामला शांत कर दिया था, लेकिन एक मकान से एक परिवार के युवकों ने दोबारा शोभायात्रा पर पथराव कर दिया था।
उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार के हर सदस्य की गिरफ्तारी करे। आरोप लगाया कि बवाल वाली रात पुलिस हिंदू परिवार के कुछ नाबालिग लड़कों को जबरन थाने लेकर पहुंची थी और उनकी पिटाई कर मोबाइल तोड़े गए थे। ऐसा करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाए।
कहा कि अगर पुलिस प्रशासन ने जल्द ऐसा नहीं किया तो बुधवार की सुबह दस बजे डाडा जलालपुर और डाडा पट्टी के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर धरना देंगे। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। इस मौके पर जितेंद्र सिंह सैनी, नवीन कुमार, राजेश कुमार, सचिन कुमार, अनिल सैनी, महावीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button