
देहरादून। बीती रात पकड़े गए सैक्स रैकेट का खुलासा करते हुए पुलिस ने गैंग के सरगना सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री व देह व्यापार से कमाये गये 18 हजार रूपये की नगदी बरामद हुई है। पुलिस ने मौके से दिल्ली की एक नाबालिग युवती को भी रेस्क्यू किया है जिसे आरोपी गुमराह करके देह व्यापार कराने के उद्देश्य से देहरादून लाये थे।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात कोतवाली पटेलनगर पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के एक स्थान पर देह व्यापार का कारोबार किया जा रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान नील कण्ठ एनकलेव हरभजवाला में स्थित एक मकान में औचक छापेमारी की गयी, मौके पर पुलिस टीम को 3 महिलाये व 1 नाबालिक युवती सहित 3 पुरुष आपत्ति जनक स्थिति में मिले, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री व 18 हजार रूपये की नगदी बरामद हुई। मौके से पुलिस द्वारा 3 महिलाओं सहित कुल 6 लोगों को अनैतिक देह व्यपार में लिप्त मिलने पर गिरफ्तार करते हुए नाबालिक युवती को रेस्क्यू किया गया। पूछताछ में पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई की आरोपी मनीष कुमार लखेडा द्वारा उक्त मकान को किराए पर लेकर वहाँ दिल्ली से महिलाओ को बुलाकर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था, आरोपी फोन के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर उन्हें व्हाट्सएप पर लड़कियों की फोटो उपलब्ध कराता था तथा ग्राहकों की मांग के अनुसार उक्त महिलाओं को दिल्ली से बुलाकर अपने कमरे अथवा ग्राहकों द्वारा बताये गए स्थान पर भेज कर उनसे अनैतिक देह व्यापार करवाता था। नाबालिक युवती को भी आरोपी का साथी अभिषेक दिल्ली से मसूरी घुमाने के बहाने देहरादून में मनीष के कमरे में लाया था, जहाँ वह उस पर गलत काम करने का दबाव बना रहे थे परंतु युवती द्वारा मना करने पर आरोपी द्वारा उसे जबरदस्ती कमरे में बंधक बनाकर रखा गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार में लिप्त होने, नाबालिक युवती को बंधक बनाकर उससे गलत काम करवाने का प्रयास करने के संबंध में कोतवाली पटेल नगर पर पोक्सो अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय में पेश कर दिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मनीष कुमार लखेडा पुत्र सोहन लाल निवासी नील कण्ठ एनक्लेव, हरभंजवाला, पटेलनगर, अभिषेक पुत्र उमालाल निवासी एच- 245 महावीर नगर, दिल्ली, भानू उर्फ सिद्धान्त पुत्र सुखराम सिंह निवासी बडोवाला, आरकेडिया नगर, देहरादून, ममता पत्नी रामूयादव निवासी 5कृ384 स्कूल ब्लाँक शंकरपुर, पूर्वी दिल्ली, नेहा पुत्री सलमान निवासी संगम विहार, दिल्ली व सुमन पुत्री चन्द्रभान निवासी कल्याणपुरी, दिल्ली बताये जा रहे है।





