आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह में उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार की उपलब्धियों का मना जश्न

रुड़की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की) ने दीक्षांत समारोह का समापन किया। इस अवसर पर स्नातकोत्तर और डॉक्टोरल छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गईं। दो दिवसीय दीक्षांत समारोह के दूसरे दिन उच्च शिक्षा, शोध, नवाचार और अकादमिक उत्कृष्टता की उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह के दूसरे दिन कुल 1,424 छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इनमें 903 स्नातकोत्तर डिग्रियां, 518 पीएचडीध्पीएचडी ड्यूल डिग्रियां और 3 एमएस बाय रिसर्च डिग्रियां शामिल हैं।
समारोह में हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हर्षवर्धन छिताले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ऑयलमैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक और एशियन एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. कपिल गर्ग समारोह में सम्मानित अतिथि रहे। दीक्षांत समारोह 2026 का एक प्रमुख आकर्षण 518 पीएचडी डिग्रियों का प्रदान किया जाना रहा, जो आईआईटी रुड़की द्वारा अब तक प्रदान की गई पीएचडी डिग्रियों की सबसे अधिक संख्या है। यह संस्थान में उन्नत शोध पर बढ़ते जोर और ज्ञान सृजन तथा नवाचार में इसके योगदान को दर्शाता है।
903 स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों में एम.आर्क., एम.टेक., एम.एससी., एम.यू.आर.पी., एम.बी.ए., पीजी डिप्लोमा, ई-एमबीए और एम.डिजाइन कार्यक्रमों के छात्र शामिल हैं। आधिकारिक डिग्री विवरण के अनुसार, स्नातकोत्तर श्रेणी में 702 छात्र और 201 छात्राएं शामिल हैं, जबकि पीएचडी श्रेणी में 346 छात्र और 172 महिला छात्राएं हैं। इस वर्ष डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों में स्नातकोत्तर छात्र 906, मास्टर ऑफ आर्किटेक्चर छात्र 12, मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी के 579 छात्र, मास्टर ऑफ साइंस के 174, मास्टर ऑफ अर्बन एंड रूरल प्लानिंग के 11 छात्र, मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (डठ।) के 77 छात्र, एग्जीक्यूटिव डठ। के 29, मास्टर ऑफ डिजाइन के 19, पीजी डिप्लोमा के 2 और एम.एस. बाय रिसर्च के 3 छात्र शामिल रहे। साथ ही डॉक्टोरल छात्र 518, डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी के 518 छात्र भी शामिल रहे। कुल डिग्री प्राप्त करने वालों की संख्या 1,424 की रही। दीक्षांत समारोह के दूसरे दिन संस्थान की स्नातकोत्तर शिक्षा और शोध व्यवस्था पर विशेष ध्यान रहा। डिग्री प्राप्त करने वाले छात्र विभिन्न विषयों में उन्नत अकादमिक प्रशिक्षण और शोध का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह जटिल तकनीकी और सामाजिक चुनौतियों के समाधान के प्रति आईआईटी रुड़की की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
आईआईटी रुड़की के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन एडवोकेट हरीश साल्वे ने दीक्षांत समारोह 2026 के दूसरे दिन के बारे में कहा, “आज जिन स्नातकोत्तर और डॉक्टोरल छात्रों की उपलब्धियों का जश्न मनाया जा रहा है, वे उन्नत शिक्षा, जिज्ञासा और शोध की उस भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो आईआईटी रुड़की के मिशन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ज्ञान की खोज डिग्री मिलने के साथ समाप्त नहीं होती, बल्कि यह नए सवालों, नई संभावनाओं और अधिक जिम्मेदारियों के द्वार खोलती है। जब ये स्नातक और शोधार्थी शिक्षा, शोध, उद्योग और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ेंगे, तो मुझे विश्वास है कि वे नवाचार और समाज की प्रगति में योगदान देंगे। मैं सभी स्नातक छात्रों और शोधार्थियों को बधाई देता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।” आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. के.के. पंत ने कहा, “दीक्षांत समारोह का दूसरा दिन हमारे स्नातकोत्तर विद्यार्थियों और शोधार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव है। उनकी शैक्षणिक और शोध यात्राएँ गहन ज्ञान की खोज तथा नई संभावनाओं के सृजन का प्रतिनिधित्व करती हैं। कुल 1,424 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की जाएंगी। इनमें 518 पीएच.डी. उपाधियाँ शामिल हैं, जिनमें 172 महिला शोधार्थी हैं। दीक्षांत समारोह 2026 के दूसरे दिन स्नातकोत्तर और डॉक्टोरल छात्रों को कुल 71 पुरस्कार, जिनमें 33 पदक शामिल हैं, प्रदान किए गए। इनमें से 4 पुरस्कार और 19 पदक संस्थान द्वारा स्थापित किए गए थे, जबकि 34 पुरस्कार और 14 पदक दानदाताओं द्वारा प्रायोजित थे। स्नातकोत्तर छात्रों के लिए संस्थान स्तर के पुरस्कार और पदक, बृजेंद्र एवं सरोज सिंह कैश प्राइज लालावमपुइया, एम.टेक. स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग, मनोरमा एवं शशि बुधिराजा फाउंडेशन अवॉर्डआर.पी. अभिनया, एम.आर्क., रवि मोहन मंगल कैश प्राइज साहिल गुप्ता, एम.टेक. ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम्स मैनेजमेंट, फार्माफिलिएट्स एक्सीलेंस अवॉर्ड श्रेष्ठा दत्ता चैधरी, एम.एससी. केमिस्ट्री को मिला।





