उत्तराखंडराजनीति

विधायक हरीश धामी के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है कांग्रेस

देहरादून। प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति का विरोध कर रहे धारचूला विधायक हरीश धामी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी हो सकती है। धामी ने जिस प्रकार हाईकमान पर तीखे बयान दिए हैं और सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने की बात कही है, उसे हाईकमान ने गंभीरता से लिया है। साथ ही पार्टी छोड़ने के बाबत फेसबुक पर किए गए कुछ कमेंट भी धामी के खिलाफ जा रहे हैं। इन कमेंट को भी हाईकमान को भेजा गया है।
सू्त्रों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी धामी द्वारा पार्टी पर लगाए जा रहे आरोपों काफी गंभीर हैं। लेकिन अभी खुलकर टिप्पणी नहीं कर रहे हैं। यह जरूर है कि सोशल मीडिया के जरिए माहरा इशारों में कार्रवाई के संकेत जरूर दे रहे हैं। माहरा ने आज फिर सोशल मीडिया पर बयान जारी कर सभी नेताओं ने सार्वजनिक रूप से बयान न देने का अनुरोध किया। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि सार्वजनिक रूप से पार्टी विरोधी बयान दिया जाना गलत है। पार्टी मंच पर बात रखी जानी चाहिए। अनुशासन को लेकर कांग्रेस नेतृत्व बेहद गंभीर है।
———————————————-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button