जन सेवा सहायक पार्टी का उत्तराखंड में हुआ गठन, मनीष गुप्ता को बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष

देहरादून। जन सेवा सहायक पार्टी का उत्तराखंड में गठन कर दिया गया है प् मनीष गुप्ता को उत्तराखंड राज्य का अध्यक्ष तथा रजनीश गंगवार को प्रदेश युवा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आज यहां उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य की नई कार्यकारिणी घोषित करते हुए जन सेवा सहायक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी सिंह लोधी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में भी पार्टी को मजबूत किया जाएगा और समस्याओं को उजागर करते हुए उनके समाधान करने के प्रयास किए जाएंगे प् उन्होंने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि राज्य के अंदर प्रदेश युवा प्रकोष्ठ की भी जिम्मेदारी रजनीश गंगवार को सौंपी गई है, ताकि राज्य से युवाओं को पार्टी में अधिक से अधिक जोड़ा जा सके प् इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ मिश्रीलाल राजपूत, मकबूल अहमद, सलमा, समीर, वीर सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।





