उत्तराखंड

शहीद स्मारक पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने अमर शहीदों को किया नमन, अर्पित की श्रद्धांजलि

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन किया। मुख्यमंत्री ने शहीदों के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका राष्ट्र के प्रति समर्पण, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक भावी पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रसेवा और देश के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिजनों के सम्मान और उनके कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि शहीद परिवारों को सम्मान के साथ आवश्यक सुविधाएं और सहयोग उपलब्ध कराया जाए।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button