उत्तराखंड

महिला एवं बाल विकास विभाग और आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

हरिद्वार। महिला एवं बाल विकास विभाग एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में तथा सहयोगी संस्था इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट एवं प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के सहयोग से 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ विकास भवन, रोशनाबाद, हरिद्वार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी लालित नारायण मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार की डॉ. सिमरनजीत कौर, जिला शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अविनाश भदौरिया सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, किशोरियों एवं माताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का मंच संचालन संतोष रावत, जिला प्रशासनिक अधिकारी द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button