उत्तराखंड

सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग करने वाले छह गिरफ्तार

देहरादून। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग करने वाले छह हुडदंगियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने व लडाई झगडा कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही किये जाने के लिए निर्देशित किया गया है। दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें लगातार प्रभावी गश्त व चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
कोतवाली मसूरी पुलिस कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि बाटा शोरूम के पास कुछ व्यक्तियो ने सार्वजनिक स्थान पर अभद्र व्यवहार करते हुए लड़ाई-झगड़ा कर लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग की जा रही है। सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुचा, मौके पर पाया गया कि कुछ व्यक्तियों ने आपस में मारपीट एवं विवाद किया जा रहा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया तथा लोक शांति भंग होने की स्थिति पैदा हो गई।
पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर उपद्रव कर रहे एक व्यक्ति नीरज राघव पुत्र रामनाथ सिंह को हिरासत में लेते हुये नियमानुसार चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने के उपरांत लोक व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के दृष्टिगत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया, साथ ही युवक के वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया।
पूछताछ में उसने अपना नाम नीरज राघव पुत्र रामनाथ सिंह, निवासी बड़ा गाँव सिकंदरपुर, तहसील मानेसर, सेक्टर-86, गुरुग्राम, हरियाणा बताया। वहीं ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत हाट बाजार आईडीपीएल में दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद व मारपीट की सूचना प्राप्त होने पर ऋषिकेश पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास कर रहे 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में उन्होंने अपने नामरवि पुत्र सोहन लाल, आशु पुत्र सोहन लाल,. अरुण पुत्र स्व. नन्हे सिंह अंकित पुत्र ओम प्रकाश, साहिल पुत्र ओम प्रकाश  बताया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button