उत्तराखंड

महिला चिकित्सक की खुदकुशी की घटना पर आक्रोश जताया, कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि

ऋषिकेश। राजस्थान में महिला चिकित्सक की खुदकुशी की घटना पर आईएमए के चिकित्सकों ने आक्रोश जताया है। आईएमए ऋषिकेश शाखा के चिकित्सकों ने सरकार से डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए प्रभावी ऐक्ट बनाने की मांग उठाई है। साथ ही रेलवे रोड स्थित आंबेडकर चौक पर कैंडल जलाकर दिवंगत महिला चिकित्सक को श्रद्धांजलि दी।
शनिवार देर शाम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शाखा ऋषिकेश के सदस्य डा. हरीश द्विवेदी के नेतृत्व में शहरभर के चिकित्सक रेलवे रोड स्थित आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए। यहां उन्होंने राजस्थान में हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। दिवंगत महिला चिकित्सक की आत्मा की शांति के लिए कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। आईएमए चिकित्सकों ने कहा कि डॉक्टर प्रताड़ित होकर इस तरह के कदम न उठाए, इसके लिए सरकार को चिकित्सकों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रभावी ऐक्ट लागू करना चाहिए। मौके पर शाखा अध्यक्ष डा. विनीता पुरी, डा. गीतिका द्विवेदी, डा. राजेश अग्रवाल, डा. आरके भारद्वाज, डा. विजय जोशी, डा. हरिओम प्रसाद, डा. शिल्पी अग्रवाल, डा. डीपी रतूड़ी, डा. ऋचा थपलियाल, डा. सावित्री उनियाल, डा. अमित अग्रवाल, डा. राकेश बंसल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button