उत्तराखंड

राज्यपाल ने हरमंदिर साहिब में मत्था टेक देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए की अरदास

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने अमृतसर स्थित पवित्र श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका। इस अवसर पर उन्होंने देश एवं प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए अरदास की। राज्यपाल ने कहा, “श्री हरमंदिर साहिब केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि मानवता, समानता और निस्वार्थ सेवा का दिव्य संगम है। यहाँ गूंजती गुरुवाणी, सरोवर की अलौकिक शांति और हर ओर दिखाई देने वाली सेवा भावना आत्मा को गहराई से स्पर्श करती है।” उन्होंने कहा कि यह पवित्र स्थल हमें सिखाता है कि सच्ची श्रद्धा केवल प्रार्थना में नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और प्रेम में निहित है।

Related Articles

Back to top button