उत्तराखंड
सीआरपीएफ के नवनियुक्त आईजी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को लोक भवन में नवनियुक्त आईजी, उत्तराखण्ड सेक्टर, सीआरपीएफ, देहरादून दिनेश उनियाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने श्री उनियाल को नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।





