उत्तराखंड

छात्र रंगमंच की कई विधाओं से हुए रूबरू

विकासनगर। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के रंगमंडल की ओर से अंतर्राष्ट्रीय बाल एवं युवा रंगमंच दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगमंच की कई विधाओं से रूबरू कराने के साथ ही परिचर्चा भी की।
प्राचार्य डा. जीसी बडोनी ने बताया कि एसिटेज एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है, जो बाल रंगमंच की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए आगे आयी है। ‘चलो अपने बच्चे को रंगमंच की ओर ले जाएं ध्येय वाक्य के साथ बच्चों को नाटकों की विभिन्न विधाओं से रूबरू कराया जाता है। बताया कि इसका उद्देश्य रंगमंच के माध्यम से बच्चों को संवेदनशील बनाना है। संभव मंच देहरादून की ओर से विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर विभिन्न नाटकों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान उप प्राचार्य सुधा पैन्यूली, अभिषेक मैंदोला आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button