उत्तराखंड

सांकरी में खोला जाएगा कलस्टर सेंटर

उत्तरकाशी। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने केदार कांठा ट्रेक का भ्रमण कर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करने का आश्वासन दिलाया। उन्होंने कहा कि ट्रेक रूट को 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन योजना के तहत विकसित किया जाएगा। साथ ही सांकरी में ट्रेकिंग कलस्टर योजना के तहत सभी सुविधाओं से लेस कलस्टर सेंटर खोला जाएगा।
जनपद के पर्यटन स्थल केदार कांठा पहुंच कर पर्यटन सचिव जावलकर केदार कांठा ट्रेक की खूबसूरती को देखकर अभिभूत नजर आए। उन्होंने कहा कि केदार कांठा ट्रेक के बारे में केवल सुना ही था, आज देख भी लिया है। उन्होंने कहा कि केदार कांठा में वास्तव में प्रकृति ने अनूठी छठा बिखेरी हुई है। यहां प्राकृतिक सौंदर्य देखते ही बनता है। उन्होंने कहा कि इस ट्रेक को विकसित करने हेतु कार्य योजना तैयार की जा रही है। यहां 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। ट्रेकिंग कलस्टर योजना के तहत सांकरी में आधुनिक सुविधाओं से लेस कलस्टर सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इस कलस्टर सेंटर में पर्यटकों को वाई-फाई की सुविधा निशुल्क मुहैया कराई जाएगी। कलस्टर सेंटर के निर्माण के लिए राजस्व उप निरीक्षक को भूमि मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। पर्यटन सचिव ने यहां कार्य कर रहे ट्रेकिंग ऐजेंसियों के संचालकों की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां की जैव विविधता बची रहे, इस पर भी ध्यान देना जरूरी है। इस अवसर पर हरकीदून प्रोटेक्शन एंड माउंनटेनिरिंग एसोसिएशन के सचिव चौन सिंह रावत ने पर्यटन सचिव का स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button