उत्तराखंडराजनीति

कुंजवाल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को हार का जिम्मेदार ठहराया

जागेश्वर। विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के अंदर घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा। सल्ट से प्रत्याशी रहे रणजीत रावत के बाद अब जागेश्वर सीट से चुनाव लड़े गोविंद सिंह कुंजवाल ने भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को हार का जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को संगठनात्मक कमजोरी के कारण हार का सामना करना पड़ा।
कुंजवाल के अनुसार चुनाव से पहले कांग्रेस ने गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया। प्रदेश अध्यक्ष तो बदल दिया गया लेकिन अन्य टीम को नहीं बदला गया। संगठन में अन्य पदों पर आसीन लोग वही थे जो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के समय में थे। कुंजवाल के अनुसार जब बदलाव होना था तो जिले स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को बदला जाना चाहिए था लेकिन प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। यही कांग्रेस की असली हार का कारण बना। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का संगठन पर किसी तरह का नियंत्रण नहीं था। कुंजवाल के अनुसार अलग-अलग लोग अपने अपने तरीके से संगठन को चला रहे थे। उन्होंने संगठन की मजबूती पर भी जोर नहीं दिया। कुंजवाल ने कहा कि अगर आने वाले चुनाव में कांग्रेस ने बेहतर काम करना है तो संगठन को मजबूत करना पड़ेगा और किसी भी प्रकार की गुटबाजी से दूर रहना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button