उत्तराखंड

राज्यपाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने उत्तराखण्ड की रजत जयंती और नैनीताल लोक भवन के 125 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रपति के आगमन पर आधारित दो कॉफी टेबल बुक भेंट की। राज्यपाल ने राष्ट्रपति से उत्तराखण्ड द्वारा टीबी उन्मूलन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों और राज्य की प्रगति पर भी चर्चा की।

Related Articles

Back to top button