उत्तराखंडमनोरंजनयूथ कार्नर

मिस ट्रेडिशनल और इंट्रोडक्शन सब-कांटेस्ट का हुआ आयोजन

देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से शुक्रवार को मिस ट्रेडिशनल और इंट्रोडक्शन सब-कांटेस्ट का आयोजन किया गया। इस मौके पर ट्रेडिशनल ड्रेसेस में प्रतिभागी बेहद खूबसूरत दिखी। सभी ने ग्रैंड फिनाले से पहले अपना इंट्रोडक्शन भी कुछ अलग अंदाज में दिया।
मिस उत्तराखंड-2021 के इस सब-टाइटल का आयोजन शुक्रवार को बसंत विहार में एक होटल में हुआ। प्रतिभागियों ने इंडियन ड्रेसेस पहनी। ट्रेडिशनल लुक में वे बेहद ही खास लग रही थी। निर्णायक की भूमिका रोटरी क्लब शिवालिक हिल्स के प्रेजिडेंट पुनीत टंडन, इंटरप्रेनियर और एडुकेशनिष्ट अजय कर्णवाल, डायरेक्टर रॉयल इन पैलेस मयंक ओबेरॉय, सौरभ शर्मा, डीआईडी सुपर मोम फेम जोया खान, मिस उत्तराखंड फर्स्ट रनरअप विशाखा बियाल, मिस उत्तराखंड थर्ड रनरअप अपूर्वा डोभाल उपस्थित रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों से कई सवाल किए।
इस दौरान प्रतिभागियों ने भी निर्णायकों के सवालों का बखूबी जवाब दिया। आयोजक दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने बताया सभी प्रतिभागियों को सुंदरता के साथ फिट रहने के सभी टिप्स दिए जा रहे हैं। बताया कि प्रतिभागियों को अपने ट्रेडिशन से जोड़ने का ये बेहतर तरीका है। इस मौके पर मौके पर कोरियोग्राफर जेस पुष्कर सोनी और ग्रूमर-ट्रेनर मिस उत्तराखंड-2017 शिवांगी शर्मा, न्यू एरा फ़ोटो स्टूडियो के राज कौशिक ने विशेष सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button