उत्तराखंडराजनीति

एग्जिट पोल के बाद कांग्रेसी खुश, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने दी हरीश रावत को अग्रिम बधाई

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा के चुनाव की मतगणना 10 मार्च को होगी। पांच राज्यों में सोमवार को चुनाव संपन्न होने क बाद चुनाव को लेकर एग्जिट पोल भी आ चुके हैं। अधिकांश एग्जिट पोल उत्तराखंड में कड़ी टक्कर बता रहे हैं। इन सबके बीच भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने सरकार बनाने के दावे किए हैं। इसी बीच हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की मुलाकात हुई। इस दौरान देवेंद्र यादव ने हरीश रावत को बधाई दी।
उत्तराखंड कांग्रेस में मतदान से पहले बार-बार यह खबर आती रही है कि देवेंद्र यादव और हरीश रावत दोनों अलग-अलग रास्तों पर चलकर काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं आरोप तो कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं पर यह भी लगे कि ये देवेंद्र यादव गुट के नेता हैं। वैसे इस बात में काफी हद तक सच्चाई इसलिए भी है, क्योंकि देवेंद्र यादव प्रीतम सिंह को आगे लेकर चल रहे थे। जबकि हरीश रावत गणेश गोदियाल को अध्यक्ष बनाने से लेकर चुनावी मैदान में उतारने तक उनके साथ थे। उत्तराखंड कांग्रेस के तमाम नेताओं के साथ उत्तराखंड प्रशिक्षक के रूप में देहरादून पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा बैठक ले रहे थे। तभी बैठक में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव भी पहुंच गए और हरीश रावत को देखते ही उन्होंने हाथ आगे बढ़ाया और शुभकामनाएं दी। जिसके बाद बैठक में आए नेताओं के चेहरों पर एक अलग मुस्कान दिखाई दी। देवेंद्र यादव ने हरीश रावत को कहा कि आपको आने वाले दिनों के लिए बहुत शुभकामनाएं। इसके बाद हरीश रावत ने देवेंद्र यादव को कहा कि आप का चमकता हुआ चेहरा हमें और उत्साहित कर रहा है। जब दोनों नेता एक दूसरे से मिल रहे थे, तब वहां पूर्व मंत्री यशपाल आर्य और दीपेंद्र हुड्डा दोनों ही मौजूद थे। ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस हाईकमान ने भी पार्टी के चुनाव जीतने की स्थिति में हरीश रावत को ही मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है। ऐसा इसलिए लग रहा है क्योंकि चुनाव प्रचार और उसके बाद के दिनों में देवेंद्र यादव के साथ हरीश रावत की ज्यादा तस्वीरें नहीं आई हैं। न ही दोनों की बातचीत के कोई वीडियो दिखे हैं। अब चुनाव परिणाम आने के दो दिन पहले कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव का हरीश रावत को बधाई देना इस बात को बल देता है कि हरीश रावत का कद उत्तराखंड कांग्रेस में सबसे बड़ा हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button