उत्तराखंडक्राइम

लाखों की चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। रुड़की-लक्सर मार्ग पर चार दिन पहले एचआर पब्लिक स्कूल के पास अन्नपूर्णा प्रोविजन स्टोर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। साथ ही पुलिस ने चार आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है।
चार दिन पहले लक्सर रुड़की मार्ग एक दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा सेंध लगाकर लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पीड़ित व्यापारी ने इसकी एफआईआर लक्सर कोतवाली में दर्ज कराई थी। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार को एसपी देहात परमेंद्र सिंह डोभाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी चोरी के सामान को मंगलौर चौराहे के पास एक दुकानदार को बेचने की फिराक में थे। तभी पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम नवीन उर्फ निन्ना (निवासी नई बस्ती टीपी नगर मेरठ, यूपी) सुनील उर्फ मोनू (निवासी कीनानगर थाना भवनपुर मेरठ, यूपी) सुनील (निवासी बहेड़ा थाना सिखेड़ा मुजफ्फरनगर) बताए। खरीदार दुकानदार हिमांशु अग्रवाल पुत्र सत्य प्रकाश निवासी नौचंदी गांधीनगर मेरठ) है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button