उत्तराखंडक्राइम

शादी का झांसा देकर महिला पुलिसकर्मी से दुष्कर्म

चंपावत। जनपद की टनकपुर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला पुलिसकर्मी के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित महिला ने टनकपुर कोतवाली में यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित महिला के अनुसार क्षेत्र के ही एक अधिवक्ता और उसकी सहयोगी महिला पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने, जबरन गर्भपात कराने और धमकाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
पीड़िता ने टनकपुर निवासी अधिवक्ता विजय शुक्ला पर आरोप लगाया है कि आरोपी अधिवक्ता ने अपनी महिला सहयोगी अनीता सामंत के माध्यम से साल 2018 से उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता आ रहा है, जब वह गर्भवती हुई तो आरोपी द्वारा उसका जबरन गर्भपात भी कराया गया। टनकपुर पुलिस उपाधीक्षक अविनाश वर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी अधिवक्ता विजय शुक्ला व उसकी सहयोगी महिला मित्र अनीता सामंत के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता इस समय उधमसिंहनगर जनपद में तैनात है, पूर्व में बनबसा में तैनात थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button