उत्तराखंड

किसी की कोई भी शिकायत है तो पार्टी फोरम रखेंः सीएम

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 खत्म होने के बाद से भाजपा में भितरघात को लेकर विधायक और भाजपा के प्रत्याशी चुनाव के दौरान पार्टी के नेताओं पर ही भितरघात का आरोप लगा चुके हैं। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसी की कोई भी शिकायत है तो वह पार्टी फोरम पर आकर अपनी बात रखें। कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं और पार्टी के लिए कार्य करते रहते हैं। चुनाव के दौरान भी चुनावी प्रचार करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य किया था।
जगजीतपुर स्थित नगर निगम की भूमि में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का निरीक्षण करने सोमवार को मुख्यमंत्री हरिद्वार पहुंचे। मेडिकल कालेज के निर्माण की गति से वह संतुष्ट दिखे। साथ ही निर्माण कार्य को और तेज गति देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि 2024 तक पूरा मेडिकल कालेज बनकर तैयार हो जाएगा। जगजीतपुर स्थित हरिद्वार नगर निगम भूमि पर 538.40 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। जिसमें टीचिंग हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज, एडमीस्ट्रेशन और लाइब्रेरी, छात्रावास, अधिकारी और कर्मचारी आवासीय परिसर, अतिथि भवन के अतिरिक्त अन्य भवनों का निर्माण किया जाना है। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गति पर संतोष जताया। साथ ही निर्माण में और तेज लाने के निर्देश भी कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य में राज्य और केंद्र से मिलने वाली धनराशि में कोई देरी नहीं होगी। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान हरिद्वार ग्रामीण के विधायक यतीश्वरानंद, लक्सर विधायक संजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल चौहान, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, पार्षद लोकश पाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button