पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारतः धामी

देहरादून। आज पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए बीजेपी संगठन ने देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है। उत्तराखंड की राजधामी देहरादून में भी पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर स्वच्छता ही सेवा-2025 ‘स्वच्छोत्सव अभियान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सीएम धामी ने पीएम मोदी को युगांतकारी निर्णयों, अद्वितीय कार्यशैली और दूरदर्शी नेतृत्व वाला नेता बताया। सीएम धामी ने कहा पीएम मोदी के अथक परिश्रम, अटूट संकल्प और राष्ट्रदृप्रथम की भावना ने भारत को अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचा है।
सीएम धामी ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सुधारों की नई गाथाएं रचते हुए विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। अब ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूर्ण करने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। सभी प्रदेशवासियों से स्वच्छता की मुहिम से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश भर में सेवा स्वच्छता से संबंधित नियमित कार्यक्रम किए जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित भी किए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्वच्छता की शपथ दिलाई और पौधारोपण भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वच्छता रथ का फ्लैग ऑफ किया। पर्यावरण मित्रों को सम्मानित भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता आंदोलन ने देश को नए आयाम प्रदान किए हैं। स्वच्छ उत्सव-2025 भी इसी दिशा में एक संकल्प, एक आंदोलन और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ व स्वच्छ भविष्य का वचन है। उन्होंने कहा कि ‘‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’’ के सपने को साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हमारे संस्कार और जीवनशैली का हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा पौधारोपण जीवन की गुणवत्ता सुधारने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का साधन है।
भारत पहुंचा हरित ऊर्जा से लेकर अंतरिक्ष तकः अनिल बलूनी
देहरादून। पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से सांसद अनिल बलूनी ने भी पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आज गरीबी उन्मूलन से लेकर स्टार्टअप संस्कृति, हरित ऊर्जा से लेकर अंतरिक्ष तक और आत्मनिर्भर भारत से लेकर वैश्विक साझेदारी तक नई ऊचाइयां छू रहा है।
हरिद्वार संासद त्रिवेंद्र ने की मोदी की दीर्घायु की प्रार्थना
देहरादून। हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी बाबा केदार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दीर्घायु की प्रार्थना की। त्रिवेंद्र रावत ने लिखा आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, आधारभूत संरचना में क्रांति, सामाजिक न्याय और वैश्विक नेतृत्वकृइन सबके पीछे प्रधानमंत्री जी की अदम्य ऊर्जा, दूरदर्शिता और राष्ट्रनिष्ठा झलकती है। उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। महेंद्र भट्ट ने पीएम मोदी को “नए भारत” का शिल्पकार बताया।