उत्तराखंड

यूकेडी प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के रायपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अनिल डोभाल ने डांडा लाखोंड, गुजराडा, नालापानी, तपोवन अपर राजीवनगर में जनसम्पर्क किया। जनता से संवाद करते हुए अनिल डोभाल ने कहा कि राज्य उक्रांद ने बनाया और राज्य को भी हम सवारेंगे, जनता को उक्रांद पर भरोशा करना होगा। हम विश्वास देते हैं कि जनता से किये गए वायदे पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा, कांग्रेस केवल जनता को वोट बैंक समझती हैं, जितने के बाद किये गए इनके वायदे पूरे नहीं होते। उत्तराखंड क्रांति दल जनता की पार्टी हैं, जिसकी आका उत्तराखंड की जनता है। इस अवसर पर सुनील ध्यानी, पंकज पोखरियाल, देवेंद्र रावत, रमेश मिश्रा, प्रीतम राणा, संजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button