उत्तराखंडराजनीति

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने पौड़ी, सतपुली और कोटद्वार में किया डोर टू डोर जनसंपर्क

देहरादून। उत्तराखंड दौरे के तीसरे दिन पौडी ,सतपुली और कोटद्वार विधानसभा पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी प्रत्याशियों के साथ तीनों विधानसभाओं में घर घर और दुकानों में जाकर डोर टू डोर प्रचार किया।
सुबह सबसे पहले वो पौडी पहुंचे जहां उन्होंने स्थानीय प्रत्याशी मनोहर पहाड़िया के साथ डोर टू डोर प्रचार करते हुए आप की सभी गारंटियों के पर्चे बांटते हुए लोगों को आप की नीतियों से रुबरु करवाया। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड को बने हुए पूरे 21 साल हो चुके हैं और जनता को मजबूरन 21 सालों से कांग्रेस बीजेपी को वोट देना पड रहा था क्योंकि उनके पास कोई विकल्प नहीं था। लेकिन जब से आप पार्टी प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हुई है तब से लोगों को एक मजबूत विकल्प मिल चुका है। उन्होंने आगे कहा कि अब जिस उद्देश्य से राज्य के लिए लडाई लडी गई थी वो सपने आज तक साकार नहीं हो पाए हैं। और इन सबके लिए कांग्रेस बीजेपी ही जिम्मेदार हैं।
उन्होंने कहा कि अब समय बदलाव का है। लोग अब बदलाव चाहते हैं उन्होंने 21 साल दोनों दलों की सरकारों को देख लिया है लेकिन किसी भी दल ने उनके सपनों को पूरा नहीं किया। अब जनता काम की राजनीति पर मुहर लगाने जा रही है। 14 फरवरी का दिन एतिहासिक होगा और अब लोग प्रलोभन नहीं बल्कि विकास की साचे रखने वाली सरकार चुनेंगे। उन्होंने कहा कि जनता एक मौका आप पार्टी को देकर दिखाए हम काम करके दिखाएंगे। पौडी से डोर टू डोर के बाद वो सतपुली पहुंचे जहां उन्होंने आप प्रत्याशी दिग्मोहन के साथ डोर टू डोर कैंपेन किया और फिर शाम को वो कोटद्वार पहुंचे जहां उन्होंने आप प्रत्याशी के साथ डोर टू डोर करते हुए गांरटी के पर्चें बांटे और जनता से आप को वोट देने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button