उत्तराखंडसामाजिक

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की धार्मिक प्रक्रियाएं हुईं शुरु

गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने को लेकर सोमवार को नृसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद धार्मिक प्रक्रियाएं शुरु हो गई हैं। जिसके तहत सोमवार को गाडू तेल कलश नृसिंह मंदिर जोशीमठ से डिम्मर गांव के लिये रवाना हो गया है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने परम्परा के तहत तेल कलश डिमरी पंचायत प्रतिनिधि राकेश डिमरी व अरुण डिमरी को सौंप दिया है।
बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी व बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन उनियाल ने बतया कि सोमवार को नृसिंह मंदिर जोशीमठ में पूजा अर्चना के बाद गाडू घड़ा तेल कलश डिमरी पंचायत को सौंप दिया गया है। तेल कलश यात्रा सोमवार को डिम्मर गांव के लिए रवाना हुई। जहां से 4 फरवरी को डिमरी पंचायत प्रतिनिधि तेलकलश को लेकर ऋषिकेश पहुंचेंगे। वहीं 5 फरवरी को बसंत पंचमी के पर्व पर नरेंद्रनगर राजदरबार में बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि निर्धारित की जाएगी। उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 1 मार्च शिवरात्रि के पर्व पर निर्धारित की जाएगी। जबकि गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट परंपरा के अनुसार 3 मई को अक्षय तृतीया के पर्व पर खुलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button