उत्तराखंड

विधानसभा क्षेत्रों में 7 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सीडीओ ने ली बैठक  

देहरादून। विकास के पांच साल पूर्ण होने के अवसर पर विधानसभावार जनपद में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने आज विधानसभावार तैनात किए गए सदस्य सचिव नोडल अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक ली। उन्होंने 7 जनवरी 2022 को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की अद्यतन तैयारियों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल सम्पादनार्थ हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधानसभावार कार्यक्रम स्थल की जानकारी लेते हुए समुचित व्यवस्थाओं को लेकर चाकचैवंद बनाये रखने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने विधानसभावार नामित किए गए नोडल अधिकारियों से उनके क्षेत्रान्र्तगत आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त रेखीय विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधानसभावार आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उनके विभाग में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा सकें। उन्होंने समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, पशु चिकित्सा, कृषि विभाग, सेवायोजन आदि संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधानसभावार आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उनके विभाग में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टाॅल लगाये जाएं। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में विधानसभावार आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वारों पर सैनिटाइजर एवं मास्क आदि की व्यवस्था बनाये रखने के साथ ही सामाजिक दूरी के नियमों का परिपालन करवाने निर्देश दिए। वहीं संबंधित विभागों को विधानसभावार अपने-अपने विभागों क लाभार्थियों को कार्यक्रम में आमंत्रित करने के निर्देश दिए। वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ शिव कुमार बरनवाल, नगर मजिस्टेªट कुश्म चैहान व सम्बधित उप जिलाधिकारी एवं नोडल अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button