उत्तराखंड

निशुल्क चिकित्सा शिविर का सैकड़ों ने उठाया लाभ  

देहरादून। डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत लाल टप्पड माजरी के बालकुमारी में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, कैंप के संयोजक पूर्व राज्य मंत्री व अखिल भारतीय पंचायत परिषद के संयोजक मनीष कुमार व परम हिमालयन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय एवं एवं रिसर्च सेंटर खैरी रोड डोईवाला के सहयोग से लगाया गया स इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व राज्य मंत्री मनीष कुमार ने कहा कि ऐसे शिविरों से क्षेत्र की जनता लाभान्वित होती है और हमारा प्रयास है कि हम अधिक से अधिक लोगों की सेवा इस प्रकार के कैंपों के माध्यम से कर सकें स कैंप में सैकड़ो लोगों ने लाभ उठाया स इस प्रकार के कैंप भविष्य में भी डोईवाला विधानसभा में लगाए जाएंगेस हमारा लक्ष्य जनता की सेवा करना ही है स  मनीष कुमार ने आए हुए सभी चिकित्सकों व अन्य स्टाफ का भी हार्दिक उनके सहयोग के धन्यवाद दिया और आभार जताया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से परम हिमालयन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय एवं रिसर्च सेंटर खैरी रोड डोईवाला के प्रधानाचार्य डॉ विजॉय राय डॉक्टर सचिन केसरी डॉक्टर अंकित कुमार डॉक्टर पारूल गुप्ता डॉक्टर ममता नेगी डॉक्टर गरिमा डॉक्टर पल्लवी डॉक्टर प्रिया डॉक्टर अमित डॉक्टर विवेक पांडे डॉ मोनिका डॉक्टर सौम्या डॉक्टर मदन मोहन डॉक्टर संजीव कुमार तेजपाल शर्मा अंजली जनकल्याण एवं सामाजिक संस्था की अध्यक्ष अंजू कुमार भंडारी शंकर सिंह मेहरारू जिला उपाध्यक्ष पंकज नेगी महामंत्री गौतम कुमार दीपक प्रजापति विक्रम समेत ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button