उत्तराखंड

प्रदेश में 20 नए कोरोना संक्रमित मिले

देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 20 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 35 मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल 213 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक प्रदेश में 344799 लोग संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को चार जिलों में 20 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून में 12, ऊधमसिंहनगर में पांच, नैनीताल में दो और चंपावत जिले में एक कोरोना संक्रमित मामला सामने आया है। बीते 24 घंटे में 35  मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिलाकर अब तक 330973 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
टिहरी डोब स्थित सामुदायिक केंद्र पर चैखंबा संस्था की ओर से टीएचडीसी ऋषिकेश के सहयोग से हरिद्वार के पथरी में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में 188 लोगों की जांच की गई। 45 लोगों का कोरोना टीकाकरण भी हुआ। शिविर में अपर मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज जैन, टीएचडीसी ऋषिकेश से राकेश कुमार वर्मा, टिहरी विस्थापित अध्यक्ष महावीर रावत, चैखंबा परियोजना निदेशक अलोक डंगवाल आदि मौजूद रहे। पथरी पुलिस ने क्षेत्र में कई स्थानों पर घर-घर जाकर किराएदारों का सत्यापन किया। क्षेत्र में बाबा रामदेव के फूड पार्क के अलावा कई फैक्टरियां है। दूसरे राज्यों से आकर लोग नौकरी करते हैं। कमरा किराए पर लेकर रहते हैं। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि फेरुपुर चैकी प्रभारी चरण सिंह चैहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पदार्था, धनपुरा, घिस्सूपुरा, फेरुपुर, कटारपुर, शाहपुर, रानीमाजरा, चांदपुर, बिशनपुर, पुरानी कुंडी, नई कुंडी, धारीवाला, टिकौला, बादशाहपुर में किराएदारों का सत्यापन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button