उत्तराखंड

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे रहेंगे भारी

देहरादून। उत्तराखंड में अगले 4 से 5 दिनों के भीतर मानसून विदा हो जाएगा। इस बार मानसून सीजन के दौरान बारिश की मात्रा सामान्य के करीब रही। पिछले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसमें देहरादून के साथ ही बागेश्वर, रुद्रप्रयाग में भी भारी बारिश रिकॉर्ड हुई है। उधर, पिथौरागढ़, चमोली और टिहरी में भी तेज बारिश दर्ज किया गया है। वहीं, अगले 24 घंटे के दौरान भी कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।
बता दें कि बीते दिनों देहरादून समेत तमाम मैदानी जिलों में 30 से 35 डिग्री तक तापमान पहुंच गया था। जबकि, पहाड़ी जिलों में भी 20 से 25 डिग्री तक तापमान रिकॉर्ड किए जा रहा था, लेकिन अब आने वाले दिनों में विंड फ्लो पैटर्न बदलने जा रहा है। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, अगले 24 घंटे के भीतर टिहरी, पौड़ी, देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग में तेज बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। जबकि, बागेश्वर में भारी से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुमाऊं में अल्मोड़ा, नैनीताल जिले भी तेज बारिश से प्रभावित रहेंगे। 27 सितंबर को बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत में तेज बारिश होगी। हालांकि, गढ़वाल मंडल में भारी बारिश की संभावना व्यक्त नहीं की गई है। इसके बाद 28 सितंबर को नेपाल में बारिश को लेकर सिस्टम बनता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में नेपाल से लगते हुए कुमाऊं के जिलों में भी इसका असर दिखाई देगा। जिसके चलते तेज बारिश होने की संभावना है।
मौसम निदेशक विक्रम सिंह की मानें तो उत्तराखंड में अक्टूबर महीने से बारिश का सिलसिला थमता हुआ नजर आएगा। हालांकि, इसके बाद मौसम सुहावना रहेगा। आसमान साफ रहने के साथ सूर्य देव के दर्शन तो होंगे, लेकिन मौसम में गर्मी रिकॉर्ड नहीं की जाएगी। इस तरह कुल मिलाकर तापमान सामान्य रहेंगे। जिससे लोगों को गर्मी और नमी से राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button