क्राइम

युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोपीे गिरफ्तार

पिथौरागढ़। युवती की अश्लील वीडियो वायरल करने और फोन पर धमकाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने साइबर सेल  की मदद से यूपी के औरैया जिले से गिरफ्तार कर लिया है। पिथौरागढ़ कोतवाली में एक युवती ने तहरीर देकर कहा था कि किसी व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर उसकी आपत्तिजनक वीडियो वायरल की है और मामले में पीड़िता ने सख्त कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
गौर हो कि पीड़ित लड़की का कहना है कि वीडियो वायरल करने वाले ने अपना नाम मोनू बताया है। उसे फोन पर अश्लील मैसेज करता है और जबरन शादी करने के लिये बदनाम करने की धमकी दे रहा था। युवती की तहरीर के आधार पर पिथौरागढ़ कोतवाली द्वारा संबधित धाराओं में पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए आरोपी की तुंरन्त गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की। पुलिस टीम और साइबर सेल की टीम द्वारा मामले की छानबीन करते हुए आरोपी असित चौहान (20) को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सुरैधा, थाना ऐरवाकटरा, जनपद औरैया उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और जिसे गांव से गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button