उत्तराखंड

प्रदेश में 9 नए कोरोना संक्रमित मिले

देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 9 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। गुरुवार को 26 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 174 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को केवल पांच जिलों में संक्रमित मरीज मिले हैं। देहरादून में पांच और नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जिले एक-एक संक्रमित मिला है।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344411 हो गई है। इनमें से 330650 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7411 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.00 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत दर्ज की गई है। पिरामल स्वास्थ्य संस्था के तत्वाधान में हरिद्वार में मंसा देवी मंदिर में वैक्सीनेशन कैप का आयोजन हुआ। कैंप में 580 श्रद्धालुओं को कोविड वैक्सीन लगाई गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिंह ने कहा कि कोरोना के नए वैरिएंट से सुरक्षा पाने के लिए वैक्सीनेशन अभियान का पूरा होना जरूरी है। प्रत्येक नागरिक को दोनों टीके अवश्य लगवाने चाहिए। कोरोना के खतरे को कम करने के लिए सभी की सहभागिता टीकाकरण अभियान में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी आस्था का केंद्र बिन्दु है। देशभर से श्रद्धालु मंसा देवी मंदिर में पहुंचते हैं। ऐसे में जिन लोगों को टीका नहीं लग पाया है। उन्हें कैंप में टीका लगाया जा रहा है। कोरोना से बचाव के लिए मुंह पर मास्क व उचित दूरी का पालन करने की अपीलेे भी श्रद्धालुओं से की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button