उत्तराखंड

डॉ. वाचस्पति मैठाणी ऑनलाइन संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुरू

देहरादून। डॉ. वाचस्पति मैठाणी स्मृति मंच द्वारा पांचवीं अखिल भारतीय ऑनलाइन संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। संरक्षक मंडल के सदस्य एवं प्रतियोगिता के संयोजक कैलाशपति मैठाणी ने बताया कि इस वर्ष शिक्षाविद् डॉ मैठाणी की 75 वीं जयंती पर संस्कृत के प्रचार-प्रसार, देव संस्कृति की रक्षा, सनातन परंपरा को जीवित रखने के लिए एवं छात्र छात्राओं के प्रतिभा विकास हेतु ष्डॉ. वाचस्पति मैठाणी स्मृति मंच द्वारा अखिल भारतीय ऑनलाइन संस्कृतज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी वरिष्ठ नागरिक इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। रामायण का उच्चारण करने से आत्मविश्वास की प्राप्ति होती है और बड़े से बड़ा संकट भी दूर हो जाता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए स्मृति मंच द्वारा वाल्मिकी रामायण श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही संस्कृत देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है। इन दोनों प्रतियोगिताओं हेतु 9 वर्ष से वरिष्ठ नागरिक तक जबकि संस्कृत नृत्य प्रतियोगिता में 6 वर्ष से 25 वर्ष तक के बालक बालिकाओं को प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। प्रतिभागी को संस्कृत में अपना परिचय सहित 3 से 5 मिनट तक की वीडियो सुंदर एवं आकर्षक रूप में व्हाट्सएप ग्रुप में भेजने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 तक है।
उन्होंने बताया कि इस बार भी तीनों प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभागी को निर्णायकों के अलावा फेसबुक पेज पर दर्शकों की संख्या (अपमूे) बढ़ाने का मौका दिया जाएगा। जिसमें 1 से 20 अंक तक प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके लिए प्रतिभागी फेसबुक पेज पर अपलोड अपनी वीडियो को 15 अगस्त 2024 तक अधिक से अधिक शेयर, लाइक और कमेंट कर अपनी दर्शक संख्या बढ़ा सकते हैं।
मैठाणी ने कहा कि ऑनलाइन संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 12 तक के छात्रदृछात्राएं प्रतिभाग कर सकेंगे। जिसके पंजीकरण की अंतिम तिथि 26 अगस्त तक है एवं परीक्षा 27 अगस्त 2024 को गूगल क्विज के माध्यम से आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा  कि 28 अगस्त को स्व. डॉ. वाचस्पति मैठाणी की 75 वीं जयंती पर सभी प्रतियोगिताओं के प्रत्येक आयु वर्ग में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं के नाम की घोषणा की जायेगी तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button