उत्तराखंड

मतगणना कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के मतगणना कार्यों को संपन्न कराने हेतु अधिकारियों एवं कार्मिकों को हिमालयन आडिटोरियम निम्बूवाला प्रथम प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नोडल अधिकारी कार्मिक झरना कमठान  ने कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मतगणना प्रशिक्षण ध्यान पूर्वक प्राप्त करें तथा यदि कहीं कोई शंका हो तो उसका समाधान कर लें। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक अपने-अपने दायित्वों को भलीभांति समझ लें ताकि मतगणना प्रक्रिया को निर्विघ्न सम्पन्न कराया जा सके। इस दौरान उन्होंने कार्मिकों को उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।  मास्टर ट्रेनरध् विक्रम सिंह द्वारा एआरओ एवं माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 900 कार्मिक सम्मिलित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button