उत्तराखंड

कैलाश चंद्र गहतोड़ी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए सीएम

देहरादून। काशीपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष स्व. कैलाश चंद्र गहतोड़ी की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गहतोड़ी जी अब नहीं हैं, दिल नहीं मानता, हर क्षण बस उनके साथ बिताए पल आंखों के सामने आ रहे हैं और समय स्थिर हो जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैलाश दा को संगठन से जब भी जो जिम्मेदारी मिली उन्होंने उसे बखूबी निभाया। वे एक जमीन से जुड़े नेता थे, जनपद चम्पावत के विकास के साथ ही प्रदेश के लिए कुछ कर गुजरने की उनकी चाहत उन्हें विशेष व्यक्ति बनाती थी। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कैलाश दा का सहज और सरल व्यवहार सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेगा। आप हमेशा याद आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button