उत्तराखंड

सचिवालय कार्मिकों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तराखंड एवं सचिवालय एथलीट और फिटनेस क्लब की तत्वावधान में आज सचिवालय एटीएम चैक से घंटाघर तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई । जो की परेड ग्राउंड पुलिस मुख्यालय होते हुए सचिवालय में समाप्त हुई। जिसमें सचिवालय परिवार एवं उनके परिजनों ने लगभग 200 की संख्या में प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। रैली को मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉक्टर बी0वी0 आर0सी0 पुरुषोत्तम जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर सचिवालय एथलीट और फिटनेस क्लब की अध्यक्ष ललित चंद्र जोशी सचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी, कोषाध्यक्ष दिनेश सिंह घिंगा, उपाध्यक्ष रीता कौल, सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार लखेड़ा सहित सभी प्रतिभागियों द्वारा अधिक से अधिक संख्या में 19 अप्रैल 2024 को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का आवाहन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button